एनएसएस शिविर के दूसरे दिन योग व शैक्षिक भ्रमण

Feb 19, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - आरसीए गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना ने सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन योगाभ्यास और शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया। गायत्री परिवार की हेमा शर्मा ने योग की महत्ता बताई। शिविर में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया। डॉ. प्रतिभा और सोनम यादव ने शिविर का संचालन किया।

एनएसएस शिविर के दूसरे दिन योग व शैक्षिक भ्रमण

आरसीए गर्ल्स कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों के कल्याणं करोति में लगे सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेविकाओं को योग एवं शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रथम सत्र में कराए योगाभ्यास में छात्राओं ने प्राणायाम व विभिन्न योगासन का अभ्यास किया। द्वितीय बौद्धिक सत्र में गायत्री परिवार राजस्थान से हेमा शर्मा ने योग की महत्ता, स्वरूप तथा गायत्री परिवार का परिचय एवं गायत्री मंत्र की महिमा पर प्रकाश डालकर योग अपनाने को प्रेरित किया। गुजरात से श्रीजी शर्मा एवं साधना शर्मा भी रहीं। संचालन डॉ. प्रतिभा ने किया। तृतीय सत्र में कल्याणं करोति के विभागों का शैक्षिक भ्रमण कराया।

सम्मानिता व अनुष्का ने दिव्यांग बच्चों की क्षमता, शिक्षा, विशेष कक्षा, कृत्रिम अंग निर्माण, पुनर्वास, नेत्र चिकित्सा, व्यावसायिक प्रशिक्षण, वाक् चिकित्सा तथा निर्देशन व परामर्श केंद्र की कार्यप्रणाली बताई। चौथे सत्र में स्थानीय लोगों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। इसमें डॉ. मंजरी गुप्ता ने नेत्र परीक्षण किया। वहीं गुंजन का सहयोग रहा। शिविर योजनाधिकारी डॉ. प्रतिभा एवं सोनम यादव के निर्देशन में चला।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।