बीकेएल कबड्डी लीग : राया योद्धा बनी विजेता, नंदगांव टाइगर्स उपविजेता

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

बीकेएल कबड्डी लीग : राया योद्धा बनी विजेता, नंदगांव टाइगर्स उपविजेताबीकेएल कबड्डी लीग : राया योद्धा बनी विजेता, नंदगांव टाइगर्स उपविजेताबीकेएल कबड्डी

बीकेएल कबड्डी लीग : राया योद्धा बनी विजेता, नंदगांव टाइगर्स उपविजेता

अंगूरी देवी पब्लिक स्कूल, हुलवाना स्थित एडीपीएस स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित बीकेएल कबड्डी लीग का समापन समारोह उत्साह एवं खेल भावना के साथ सम्पन्न हुआ। फाइनल मुकाबला राय योद्धा एवं नंदगांव टाइगर्स के मध्य खेला गया, जिसमें राय योद्धा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। नंदगांव टाइगर्स उपविजेता रही। तीसरे स्थान के लिए मुकाबला चौमुहां दबंग एवं मथुरा बुल्स के मध्य खेला गया, जिसमें मथुरा बुल्स ने जीत दर्ज कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम राय योद्धा को 31,000 नकद एवं ट्रॉफी, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम नंदगांव टाइगर्स को 21,000 नकद एवं ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम मथुरा बुल्स को 11,000 नकद एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चैधरी रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में ब्रज प्रधान, शिव कुमार, जगवीर चैधरी, भगत सिंह प्रधान, विकास चैहान, सचिव मोहित चैधरी, रोहताश प्रधान, गुल्लू भारद्वाज, सुरेंद्र बेनीवाल, मागं प्रधान, चंदन नेता, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश, योगेंद्र पहलवान, भगत सिंह , रविन्द्र चैधरी, टीम बेनीवाल, धीरू बेनीवाल, नारायण बेनीवाल, अजय बेनीवाल एवं गौरव बेनीवाल उपस्थित रहे।इस अवसर पर बीकेएल कबड्डी लीग के सीईओ एवं एडीपीएस अकादमी के डायरेक्टर अनूप चौधरी, डायरेक्टर सुनील श्रीवास्तव, सचिव महावीर सिंह, अध्यक्ष राकेश तांगर एवं संरक्षक गजेन्द्र फौजी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। संचालन में व्यवस्था प्रमुख महेंद्र एवं तुषार का योगदान रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।