राधाकुंड में 16 सितंबर से होगा रामलीला महोत्सव का शुभारंभ
Mathura News - राधाकुंड में 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें राम जन्म, राम बारात, और दशहरा मेला शामिल हैं। गणेश शोभायात्रा से प्रारंभ होकर विभिन्न लीला का प्रदर्शन होगा। यह जानकारी...

राधाकुंड। कस्बे में रामलीला महोत्सव का आयोजन 16 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होगा। इसके कलाकारों ने पूर्वाभ्यास पूरे कर लिए हैं। इसमें राम जन्म, राम बारात, सुलोचना सती, लक्ष्मण शक्ति, दशहरा मेला आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके सभी कलाकारों का चयन पूर्ण हो चुका है। शुभारंभ पर शाम छह बजे हनुमान मंदिर से रामलीला मैदान तक गणेश शोभायात्रा निकलेगी। यहां ध्वज पूजन से रामलीला महोत्सव शुरु होगा। 17 सितंबर को मुकुट पूजन, 18 को शिव पार्वती विवाह, 19 को नारद मोह लीला, 20 को श्रवण लीला, 21 को श्रीराम जन्म, 22 को नामकरण, 30 को सीता स्वयंवर, 24 को श्रीराम बारात, 25 को वनवास, केवट संवाद, दशरथ मरण, 26 को भरत कैकई संवाद, निषाद लीला, चित्रकूट गमन, 27 को साधु लीला, सूपर्नखा अंगभंग, खरदूषण वध, मारीच वध, सीता हरण, जटायु मोक्ष, 28 को शबरी मिलन, सुग्रीव मित्रता, बाली वध, सीता खोज, लंका दहन, 29 को विभीषण शरणागत, मंदोदरी रावण संवाद, सेतु लीला, रामेश्वर स्थापना, 30 को अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, एक अक्टूबर को कुंभकर्ण वध, मेघनाथ वध, सुलोचना सती, 2 को काली लीला, अहिरावण वध, नारांतक वध, रावण वध, 3 को राम अयोध्या आगमन व राधारानी कुंड पर भरत मिलाप लीला होगी।
यह जानकारी कमेटी के मोदी राम शर्मा ने दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




