ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामोदी योगी के नेतृत्व में शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : नृत्यगोपाल दास

मोदी योगी के नेतृत्व में शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : नृत्यगोपाल दास

वृंदावन। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को रमनरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने धार्मिक आयोजन में शिरकत...

मोदी योगी के नेतृत्व में शुरू होगा राम मंदिर निर्माण : नृत्यगोपाल दास
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 26 Feb 2020 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास बुधवार को रमनरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने धार्मिक आयोजन में शिरकत की। आश्रम के महंत स्वामी दशरथ महाराज ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

पत्रकारों से रूबरू होते हुए महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा कि मोदी-योगी के नेतृत्व में ही अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण शीघ्र ही प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि आगामी 2 से 6 माह के भी मंदिर निर्माण की शुरुआत होगी। कहा कि राम मंदिर का निर्माण पूर्व में तैयार मॉडल के आधार पर ही होगा और उसमें जो भी और जरूरतें होंगी उसे भी किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर आंदोलन से जुड़े किसी भी संत या व्यक्ति की मूर्ति मंदिर परिसर में नहीं लगाई जाएगी। मंदिर में सिर्फ भगवान की मूर्ति होती है। कहा कि ब्रज के संत वामदेव महाराज का राम मंदिर आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनका हम हृदय से स्वागत करते हैं।

दिल्ली हिंसा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जिनका जो काम है वह करते रहेंगे। हिंसा फैला रहे लोगों को समझाना भी मुश्किल है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ट्रंप का दौरा भारत-अमेरिका के संबंधों के लिए अच्छे संकेत हैं। आने वाले दिनों में भारत और अमेरिका के बीच संबंध और मजबूत होंगे, व्यापारिक संबंध भी बढ़ेंगे। हिंदू विरोधी नीतियों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि दुनिया में सब तरह के लोग होते हैं कुछ लोग दमनकारी नीतियों को अपना हथियार बनाते हैं तो वह बनाते रहें लेकिन उनकी गलत नीतियों का खात्मा करने वाले भी इस दुनिया में मौजूद हैं। जल्द ही समाज विरोधी और दमनकारी नीतियों का खात्मा होगा। भगवान राम सब अच्छा करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें