आईटी में हाई-इम्पैक्ट जॉब्स के लिए सुधारें कम्युनिकेशन स्किल्स
Mathura News - राजीव एकेडमी में बियॉन्ड द कोड पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजितआईटी में हाई-इम्पैक्ट जॉब्स के लिए सुधारें कम्युनिकेशन स्किल्स आईटी में हाई-इम्पैक्ट जॉब्स

राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एण्ड मैनेजमेंट के बीसीए, बीएससी एवं बीकॉम अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को तकनीकी दक्षता के साथ-साथ महत्वपूर्ण नॉन टेक्निकल स्किल्स से परिचित कराने के लिए एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा इंफोसिस के सहयोग से बियॉन्ड द कोड: आईटी में हाई इम्पैक्ट जॉब्स के लिए कम्युनिकेशन विषयक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों को आधुनिक कार्यस्थल की अपेक्षाओं, प्रभावी संवाद शैली और प्रोफेशनल व्यवहार के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। रिसोर्स परसन एनआईआईटी फाउंडेशन के प्रथम कौशिक और आकांक्षा गुप्ता के साथ ही ड्यूकैट के डेटा साइंटिस्ट प्रतीक गुप्ता ने विशेष सत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में केवल कोडिंग स्किल्स ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्पष्ट संचार, टीमवर्क एंव समस्या समाधान की क्षमता किसी भी प्रोफेशनल की पहचान बनाती है।
दो दिवसीय कार्यशाला में प्रभावी आईटी कम्युनिकेशन के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी और इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसे उभरते हुए तकनीकी क्षेत्रों के बारे में भी जानकारी दी गई। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. विकास जैन ने कहा कि ऐसे इंडस्ट्री-ओरिएंटेड कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं और उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने करियर की दिशा तय करने में मदद करते हैं। आरके एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. रामकिशोर अग्रवाल, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, प्रबंध निदेशक मनोज अग्रवाल और डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने संयुक्त रूप से कहा कि संस्थान का लक्ष्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें इंडस्ट्री-रेडी प्रोफेशनल बनाना है। डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने सभी वक्ताओं का उनके कुशल मार्गदर्शन के लिए आभार माना।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


