आरपीएफ कमांडेंट ने परखी कोसी स्टेशन की सुरक्षा

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

रेलवे सुरक्षा बल के कमांडिग अधिकारी पी राजमोहन ने शनिवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं, विभागीय कार्यों और थाने के अभिलेखों का जायजा लिया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को बेहतर कदम उठाने के निर्देश दिए।

आरपीएफ कमांडेंट ने परखी कोसी स्टेशन की सुरक्षा

रेलवे सुरक्षा बल के कमांडिग अधिकारी ने शनिवार को कोसीकलां रेलवे स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को दूर करने के निेर्दश दिए। रेलवे सुरक्षा बल कमाडिग अधिकारी पी राजमोहन ने दोपहर कोसीकलां रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेंशन पर सुरक्षा व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान थाने के अभिलेख और शस्त्रागार का भी अवलोकन किया। उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों से रेलवे परिसरों, प्लेटफार्मों और ट्रेनों में सुरक्षा उपायों तथा यात्रियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने यात्री सुरक्षा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।