Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsPsychologist Meenu Ajwani Guides Engineering Students on Success and Mental Strength
मनोवैज्ञानी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सूत्र

मनोवैज्ञानी ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के सूत्र

संक्षेप:

Mathura News - बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में मनोवैज्ञानिक मीनू अजवानी ने इंजीनियरिंग छात्रों को सफलता, मानसिक मजबूती और व्यक्तित्व विकास पर महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने आत्मविश्वास, संवाद कौशल, टीमवर्क और सकारात्मक दृष्टिकोण पर चर्चा की। छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण के उपाय भी साझा किए गए। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने व्याख्यान की सराहना की।

Dec 09, 2025 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित विशेष अतिथि व्याख्यान में मनोवैज्ञानिक मीनू अजवानी ने मुख्य वक्ता के रूप में इंजीनियरिंग छात्रों को सफलता, मानसिक मजबूती और व्यक्तित्व विकास के महत्वपूर्ण मंत्र दिए। व्याख्यान में मीनू अजवानी ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, प्रभावी संवाद कौशल विकसित करने, टीमवर्क, रिश्तों के प्रबंधन और सकारात्मक दृष्टिकोण जैसे जीवन-उपयोगी विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग जैसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में केवल तकनीकी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि मानसिक दृढ़ता, तनाव प्रबंधन और लोगों से जुड़ने की क्षमता भी उतनी ही आवश्यक है। व्याख्यान का सबसे प्रमुख हिस्सा विद्यार्थियों के मनोविज्ञान पर केंद्रित रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने समझाया कि पढ़ाई के दबाव, करियर की चिंता और प्रतिस्पर्धा के बीच छात्र अपने मानसिक स्वास्थ्य का संरक्षण कैसे कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों के प्रश्नों के उत्तर देकर तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करने के व्यावहारिक सुझाव भी साझा किए। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर विशाल लाल गोस्वामी ने मीनू अजवानी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान कॉलेज चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल एड., वाइस चेयरमैन इंजी. नितिन मित्तल, निदेशक प्रो. डॉ. श्याम सुंदर अग्रवाल और रजिस्ट्रार भगवान सिंह ने कहा कि ऐसे सत्र छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि करते हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार करते हैं। इसमें कॉलेज स्टाफ व बड़ी संख्या में इंजीनियरिंग छात्र उपस्थित रहे।