ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापीआरवी ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया

पीआरवी ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया

सौंख। शुक्रवार देर रात सौंख आ रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर...

पीआरवी ने घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 16 Feb 2020 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

शुक्रवार देर रात सौंख आ रहे युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस पीआरवी ने तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को उपचार के लिये भर्ती कराया गया। मगोर्रा के गांव बछगांव निवासी पुष्पेंद्र सिंह (21), अचल (17) व विपिन(20) किसी काम से मथुरा गए थे। बताते हैं कि मथुरा से देर रात को गांव की और लौट रहे थे, तभी रास्ते में लालपुर नहर के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर युवकों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी सूचना राहगीर ने पीआरवी 1869 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मी कमांडर रामपाल भदौरिया, सब कमांडर श्रीकांत, बलराम, दीपक ने मौके पर पहुंच कर लोगों के सहयोग से तत्काल उपचार के लिये भर्ती कराया। तीनों को समय से उपचार मिलने के चलते हालत में सुधार है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पीआरवी कर्मियों की मुक्त कंठ से सराहना की। सौंख चौकी प्रभारी मोहित चौधरी मय पुलिस फोर्स के साथ घटना पर पहुंच गये घायलों की हालत खतरे से बाहर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें