पश्चिमी उप्र. उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ
Mathura News - -व्यापारी हित में कार्य करने का दिलाया संकल्प-व्यापारी हित में कार्य करने का दिलाया संकल्प मथुरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय

पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का प्रांतीय सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश पदाधिकारियों को को शपथ दिलाते हुए व्यापारी हित में कार्य करने का संकल्प लिया गया। रविवार को खंडेलवाल सेवा सदन में प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि कबीना मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, विशिष्ट अतिथि विधायक पूरन प्रकाश ने संस्थापक अध्यक्ष नेकीराम गर्ग के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने प्रदेश पदाधिकारी चौ. विजेंद्र सिंह, एसके सक्सेना, सुभाष गोयल, अशोक बाटला, नौशाद मिर्जा, ममता सिंघल, मोनिका यादव, विवेक चावला, अलीशा सिद्दीकी, मदन मोहन श्रीवास्तव आदि को शपथ ग्रहण कराई। पूरन प्रकाश ने सदस्यता ग्रहण कर कहा कि वे विधायक के साथ व्यापारी भी हैं और सदा व्यापारी हित में तत्पर रहेंगे।
मंत्री नंद गोपाल ने आधी रात भी व्यापारियों का साथ देने का वचन दिया। नवीन कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी मंत्री को सोंपा। इसमें व्यापारियों की मांगों के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की स्थापना एवं भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश की मांग की गई। अतिथियों का जिला एवं महानगर इकाई ने स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री मुकुल अग्रवाल ने संचालन एवं संयोजन प्रदेश कोषाध्यक्ष कृष्ण मुरारी खंडेलवाल ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मनोज सक्सेना, केदार खंडेलवाल, शैलेष खंडेलवाल, पार्थ गुप्ता, सुनील मुकुट, मयंक सक्सेना, अक्षत कौशिक, नम्रता गुप्ता, रश्मि अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, आशु, सुमित अग्रवाल, त्रिलोकी नाथ बांसल, पवन गोयल, अनमोल, मुकेश खंडेलवाल एड., विनोद खंडेलवाल, कृष्ण दयाल अग्रवाल, डॉ अशोक अग्रवाल, लक्ष्मण खंडेलवाल, सुशील दीवान, शोभित कुलश्रेष्ठ, अमृत लाल, राममोहन अग्रवाल, नरेश सक्सेना आदि रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




