उत्पीड़न के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - डीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की उत्पीड़न के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन उत्पीड़न के विरोध में अभाव

उत्पीड़न के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

नाबालिग छात्रा के उत्पीड़न और अभाविप कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी आरोपों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान अभाविप के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। अभाविप पदाधिकारियों ने बताया कि ​08 मई को जयसिंहपुरा क्षेत्र के स्कूल में छात्रा के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए परिजनों से पोंछा लगवाया गया था। इस घिनौने कृत्य की जानकारी मिलने पर अभाविप स्कूल परिसर में विशाल लोकतांत्रिक आंदोलन किया था, जिसके बाद चौतरफा घिरने पर स्कूल प्रबंधन ने लिखित में अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफीनामा सौंपा था। बाद में अभाविप कार्यकर्ताओं पर ढाई लाख की चौथ का आरोप लगाया गया।

अभाविप ने जिलाधिकारी से मांग की है कि किशोर न्याय अधिनियम के तहत स्कूल की मान्यता तुरंत निरस्त की जाए।इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, विभाग सह संयोजक अमन शर्मा, महानगर सह मंत्री अमन पाण्डेय, जिला सह संयोजक योगेंद्र चौधरी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य साधना प्रजापति, प्रांत सह छात्रा प्रमुख निशा निषाद, अनमोल दुबे, विनीता शर्मा, प्रीति पटेल, हर्षित सक्सेना, इंद्र सैनी, महेश, विवेक, हरे कृष्ण कौशिक, शशांक गौर, दीपक शर्मा, उमंग, शेखर, कान्हा चतुर्वेदी, सुमित लालवानी उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।