Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsProtests Against UGC New Rules by Kshatriya Rajput Sabha in Mathura
​यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन

​यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन

संक्षेप:

Mathura News - ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा और सवर्ण समाज के संगठनों ने यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ मथुरा के छटीकरा में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इसे 'काला कानून' कहकर विरोध किया और सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। उनका आरोप है कि नए नियम जनरल वर्ग के युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल रहे हैं।

Jan 31, 2026 12:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा ने किया प्रदर्शन छटीकरा। केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी नियमों में किए गए हालिया बदलावों के विरोध में शुक्रवार को क्षत्रिय राजपूत सभा और सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने मथुरा के छटीकरा-वृंदावन मोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत सभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मुकेश सिंह सिकरवार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने इन नियमों को काला कानून करार देते हुए छटीकरा से कमल मंदिर तक पैदल यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार जनरल वर्ग के युवाओं पर लगातार ऐसे नियम थोप रही है जिससे उनका भविष्य अंधकार में जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिंह सिकरवार ने कहा जनरल वर्ग पहले से ही एससी-एसटी एक्ट जैसे कानूनों का दंश झेल रहा है, जिसका 90 से 95 प्रतिशत मामलों में दुरुपयोग होता है। अब यूजीसी के नए नियमों के माध्यम से सवर्ण समाज के बच्चों को शिक्षा और करियर से दूर करने की साजिश रची जा रही है। क्षत्रिय राजपूत सभा ने मांग की है कि सरकार इस कानून को तत्काल प्रभाव से वापस ले। विरोध प्रदर्शन में मनोज ठाकुर, जगदीश गौर, विजय सिंह राजपूत, विष्णु पहलवान, सुनील ठाकुर, हुकुम ठाकुर, धनीराम, चंदन सरपंच, पवन ठाकुर, गौरव गर्ग, प्रहलाद फौजी, ओमप्रकाश सिसोदिया, महेंद्र प्रताप सिंह, राजू राघव, कन्हैया कुशवाह मौजूद रहे।