थाली बजाओ, सरकार जगाओ आंदोलन शुरु
Mathura News - समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी और नीट परीक्षा लीक के खिलाफ एक आंदोलन का आयोजन किया गया। इस आंदोलन में महिलाओं ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। सपा नेताओं ने बेरोजगारी और अन्य मुद्दों पर सरकार की नीतियों की आलोचना की। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

समाजवादी पार्टी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष रमेश सैनी के आह्वान पर महंगाई, बेरोजगारी, नीट परीक्षा लीक प्रकरण एवं स्मार्ट मीटर के माध्यम से हो रहे आर्थिक शोषण के विरुद्ध थाली बजाओ, सरकार जगाओ जन आंदोलन का शंखनाद हुआ। आंदोलन में मौजूद महिलाओं ने रोष व्यक्त किया। सपा नेता अनिल अग्रवाल ने कहा कि बेरोजगारी युवा शक्ति के सपनों पर कुठाराघात है। नीट परीक्षा लीक प्रकरण ने लाखों मेधावी छात्र-छात्राओं के भविष्य को अंधकारमय कर दिया है। नौजवानों का आक्रोश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगा। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजेन्द्र प्रसाद लोधी ने कहा कि सरकार ने छात्र-छात्राओं को डिग्री देकर युवाओं को सड़कों पर ठोकरें खाने के लिए मजबूर कर दिया है।
विभिन्न क्षेत्रों के समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर थाली बजाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध अपना प्रखर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान ओमप्रकाश लोधी, आकाश पटेल, सतीश पटेल, आकाश सैनी, मनोज पंडित, सोनू लोधी, बृजेश लोधी, अनिल कर्दम, मिथलेश, हिरदेश, सुधा देवी, चंदा देवी, सुनीता, माया देवी, ओमवती, विनीता, रामादेवी, सूरज पटेल, विवेक पटेल, नरेश पटेल आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


