डीजीपी व अपर मुख्य सचिव ने परखीं राष्ट्रपति के दौरे की व्यवस्थाएं
Mathura News - राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितंबर को मथुरा-वृंदावन का दौरा करेंगी। इस दौरान वे श्रीकृष्ण जन्मस्थान, कुब्जा और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगी। जिला और प्रदेश प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 सितम्बर को मथुरा-वृंदावन के दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान, कुब्जा व श्रीकृष्ण मंदिर, वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करेंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे पर लेकर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन से लेकर प्रदेश स्तर तक के अधिकारियों द्वारा इन स्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे के व्यवस्थाएं परखने के लिए प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार और डीजीपी राजीव कृष्ण मंगलवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के आदेश दिए।
आज अपर मुख्य सचिव और डीजीपी ने मधुरा दौरे की शुरुआत श्री कृष्ण के जन्मस्थान से की। उन्होंने मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा के लिए कुछ पाइंटों को चिह्नित किया। उन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन और पूजा करेंगी। बैठक और निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि राष्ट्रपति दौरे के दौरान किसी भी स्थिति में ढील न बरती जाए। सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि दौरे के दौरान कोई व्यवधान न हो। प्रशासन और पुलिस बल मिलकर पूर्ण सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेंगे। डीजीपी राजीव कृष्ण कुमार ने कहा 25 तारीख को यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन है। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा अपर मुख्य सचिव के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के सचिव कपिल शर्मा से भी मुलाकात की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




