ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरामथुरा में रिवर फ्रंट बनते ही यमुना दिखेगी सपन सलोनी सी

मथुरा में रिवर फ्रंट बनते ही यमुना दिखेगी सपन सलोनी सी

गुजरात में साबरमती का रिवर फ्रंट याद होगा आपको, जहां भारत दौरे के समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झूले पर बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद लिया था। कुछ ऐसा ही होगा...

मथुरा में रिवर फ्रंट बनते ही यमुना दिखेगी सपन सलोनी सी
Center,AgraThu, 25 May 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

गुजरात में साबरमती का रिवर फ्रंट याद होगा आपको, जहां भारत दौरे के समय चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ झूले पर बैठकर ठंडी हवाओं का आनंद लिया था। कुछ ऐसा ही होगा वृंदावन में यमुना रिवर फ्रंट। इस पर काम शुरू हो चुका है और कोई अड़चन नहीं आई तो अगले दो साल में ये यमुना की सुंदरता में चार चांद लगा रहा होगा।

वृंदावन के श्मशान स्थल से लेकर जुगलघाट तक दो किमी के दायरे में तैयार होने वाले यमुना रिवर फ्रंट का कार्य शुरू हो गया है। कर्मचारियों ने जुगलघाट पर प्लास्टिक के बोरों और बल्लियों से स्टड बनाकर यमुना की धारा के प्रभाव को कम करने की कोशिश पर काम शुरू कर दिया है। उधर, शीट पाइलिंग के लिए शीटों पर रेड ऑक्साइड का लेप लगाकर उन्हें तैयार किया जा रहा है, ताकि बेस तैयार होते ही करीब तीन सौ मीटर में शीट पाइलिंग की जा सके। यमुना के कार्यस्थल पर मेरठ से ड्रेजिंग के लिए दो मशीनें आ गई हैं। बेस तैयार होने पर मशीनों से ड्रेजिंग का कार्य किया जाएगा। एक तरफ यमुना की सफाई और दूसरी तरफ यमुना को नवीन यमुना रिवर फ्रंट पर लाने की कोशिश की जाएगी। यूपीपीसीएल के कॉन्ट्रैक्टर विजय कुमार का कहना है कि जुगलघाट की ओर कोसी ड्रेन के निकट से जहां शीट पाइलिंग का कार्य होना है। उस जगह पर यमुना आ गई है। कार्य स्थल पर कार्य के लिए बेस तैयार करने का कार्य हो रहा है। इसके लिए स्टड बनाए जा रहे हैं। स्टड बनते ही ड्रेजिंग की जाएगी। इसके बाद शीट पाइलिंग का कार्य शुरू होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें