बिजली कटौती से हाहाकार, परिक्रमा मार्ग में लगाया जाम
कई दिनों से हर क्षेत्र में की जा रही कटौती से परेशान हुई जनताबिजली कटौती से हाहाकार, परिक्रमा मार्ग में लगाया जामबिजली कटौती से हाहाकार, परिक्रमा मार्

वृंदावन में 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के दावे फेल होते दिखाई दे रहे हैं। रात के समय भी विद्युत विभाग निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित नहीं करा पा रहा है जिससे लोगों में आक्रोश पनप रहा है। बुधवार की देर रात आक्रोशित लोगों ने परिक्रमा मार्ग में जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने के बाद लोग नहीं माने तो मुकदमा लिख जेल भेजने की धमकी पर घरों को गये। बिजली की कटौती से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है। दिन या रात, किसी भी वक़्त बिजली कटौती की जा रही है। कभी फाल्ट तो कभी लाइन सुधार के नाम पर हो रही कटौती और फिर अधिकारियों द्वारा फोन उठाकर जवाब न देने से आजिज आये मोर कुटी क्षेत्र के लोगों ने बुधवार की देर रात को परिक्रमा मार्ग में जाम लगा दिया।
लोगों का कहना था कि चार दिनों से बिना किसी सूचना के कटौती की जा रही है। दिन में कार्य करने के बाद लोग रात को बिजली न मिलने से चैन से नहीं हो पा रहे हैं। बिजली आपूर्ति ठीक न होने से पानी का संकट खड़ा हो रहा है। सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दर्शन करने वालों में कृष्णा, बालकिशन, रामबाबू, बृजमोहन सैनी, हरे कृष्ण आदि शामिल रहे। मार्ग अवरुद्ध कर देने से अधिकमास में परिक्रमा दे रहे लोगों को परेशानी हुई। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। करीब एक घंटे बाद जाम खुला। जाम लगा रहे लोगों ने कहा कि एक तो बिजली नहीं मिल रही और ऊपर से पुलिस हक़ मांगने पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दे रही है। बता दें कि कई दिनों से बिजली की परेशानी हर क्षेत्र में सामने आ रही है। बुधवार को कैलाश नगर, गौरा नगर, गोपीनाथ बाजार, अटल्ला चुंगी क्षेत्र आदि में बिजली की काफ़ी कटौती की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


