दिनभर रहा बिजली संकट, फॉल्ट सही करने में लगे रहे विद्युत कर्मी
Mathura News - कई इलाकों में दो दिन बाद आई बिजली, लोगों में आक्रोशदिनभर रहा बिजली संकट, फॉल्ट सही करने में लगे रहे विद्युत कर्मीदिनभर रहा बिजली संकट, फॉल्ट सही करने

आंधी-बारिश से प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिनभर कर्मचारी फॉल्ट को सही करने में लगे रहे। घंटों बाद शहर के कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति सुचारू हो सकी। कई इलाकों में तो दो दिन बाद बिजली आपूर्ति हो सकी। बिजली को लेकर लोगों में आक्रोश रहा। आंधी-बारिश से शहर एवं देहात क्षेत्रों में करीब 250 पोल टूट गए थे। अधिकतर हाईटेंशन लाइनें ब्रेक डाउन में आ गईं थीं। शहर के राधापुरम एस्टेट, गोविन्दपुर बिजलीघर क्षेत्र की सप्लाई दो दिन बाद सुचारू हो सकी। आक्रोशित लोगों ने रात्रि में बिजलीघर का घेराव किया और जाम लगाया। पुलिस द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। शनिवार को फिर राधापुरम एस्टेट, कृष्णानगर, विश्व लक्ष्मीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली समस्या रही। राधावैली की लाइट आती-जाती रही। आकाशवाणी बिजलीघर के जयसिंहपुरा फीडर क्षेत्र की बिजली बंद रही। जन्मभूमि क्षेत्र के साथ मांट क्षेत्र में भी समस्या रही। इसके अलावा देहात के अन्य क्षेत्रों में बिजली प्रभावित रही। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं देर रात तक चीफ इंजीनियर के अलावा एसई शहरी मुदित तिवारी,देहात के एसई एसपी पांडेय,एसई एसके सनोरिया,एक्सईएन के एके रूहेला,एक्सईएन अनिल पाल सहित अन्य अधिकारी बिजली सप्लाई नॉर्मल कराने में लगे रहे। मथुरा जोन के चीफ इंजीनियर राजीव गर्ग के अनुसार अधिकतर क्षेत्रों की सप्लाई नॉर्मल हो गई है। लोकल फॉल्टों को सूचना मिलने पर सही कराया जा रहा है। टीम ने मेहनत से लगातार कार्य किया है.
केबल काटी, सप्लाई ठप
होली गेट क्षेत्र में नाली निर्माण का कार्य कार्यदायी संस्था द्वारा कराया जा रहा है। कार्य के दौरान केबल खराब हो गई, जिससे चार-पांच दुकानदारों की लाइट बंद हो गई। क्षेत्रीय इंजीनियर को सूचना देने पर कर्मचारी आए और सप्लाई को नॉर्मल किया।
शोक संदेश किया जारी
मथुरा की पीड़ित जनता ने सोशल मीडिया पर शोक संदेश जारी किया कि पिछले दो दिनों से आए आंधी, तूफान एवं बारिश के कारण मथुरा बिजली विभाग की समस्त व्यवस्थाएं पूरी तरफ चरमरा गई और फेल हो गईं। प्रयास विफल रहे जैसा की कहा जा सकता है कि इनके तोते उड़ गए। हम सब मिलकर भगवान से प्रार्थना करते हैं कि हमें इस बिजली विभाग से सदा के लिए मुक्ति दिलाएं।
बिजली बिल में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार बढ़ोतरी जनविरोधी : मुन्ना
मथुरा। नगर निगम के वार्ड संख्या 31 के पार्षद एवं समाजवादी पार्टी नेता मुन्ना मलिक ने प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों में 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार (एफपीपीएएस) बढ़ाने के निर्णय का विरोध करते हुए इसे जनविरोधी बताया है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी और अघोषित बिजली कटौती से परेशान जनता को राहत देने के बजाय सरकार ने जून से बढ़ा हुआ बिल वसूलने की तैयारी कर आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।
मुन्ना मलिक ने यूपीपीसीएल के 29 मई 2026 के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि जब उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली ही नहीं मिल रही, तो अतिरिक्त शुल्क वसूलना उचित नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिजली कटौती और पावर कॉरपोरेशन के कुप्रबंधन का बोझ जनता पर क्यों डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बढ़ाया गया 10 प्रतिशत अधिभार तत्काल वापस नहीं लिया गया तो जनता के हित में सड़क से सदन तक आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र की जनता, किसानों और व्यापारियों की ओर से इस बढ़ोतरी का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार से फैसला निरस्त करने की मांग की।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


