आन्यौर क्षेत्र की चार घंटे बंद रही विद्युत आपूर्ति
Mathura News - सौंख से आन्यौर बिजलीघर के लिए बनाई गई नई 33केवी लाइनआन्यौर क्षेत्र की चार घंटे बंद रही विद्युत आपूर्तिआन्यौर क्षेत्र की चार घंटे बंद रही विद्युत आपूर्

गोवर्धन के आन्यौर बिजलीघर से पोषित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति करीब चार घंटे बंद रही। इस दौरान सौंख से आन्यौर के लिए बनाई गई डबल सोर्स लाइन को जोड़ने का कार्य कराया गया। गुरुवार को 33/11 केवी उपकेंद्र आन्यौर पर 33 केवी लाइन सेकंड सोर्स ( 33 केवी लाइन सौंख से 33 केवी लाइन आन्यौर) को जोड़ने का कार्य कराया गया। इसके चलते अन्यौर, भीमनगर, परिक्रमा मार्ग ,नगला सेहू , गैस गोदाम, महमदपुर ,पेठा,डोमपुरा ,भवनपुरा आदि गांवों की विद्युत सप्लाई दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक प्रभावित रही। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आन्यौर बिजलीघर जचौंदा 132केवी बिजलीघर से जुड़ा है।
इधर बिजली बंद होने पर उपभोक्ता बिजली की जानकारी को बिजलीघर एवं अन्य कर्मचारियों को फोन मिलाते रहे। एसडीओ गोवर्धन महावीर सिंह के अनुसार अब आन्यौर बिजलीघर के लिए डबल सोर्स हो गया है। यदि 33केवी लाइन में ब्रेक डाउन हुआ तो दूसरी लाइन से सप्लाई जोड़ ली जाएगी। उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होगी। एक्सईएन गोवर्धन आशुतोष तिवारी के अनुसार उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्र में सुधार कार्य कराए जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


