घंटों बंद रही कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

मंडी चौराहा, कृष्णापुरी सदर रोड एवं अन्य क्षेत्रों में रही समस्यामनुष्य सुरत शब्द के भेद को भूल काल प्रभु की रचना में फंस गयामनुष्य सुरत शब्द के भेद क

घंटों बंद रही कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति, लोग हुए परेशान

गर्मी में बिजली का सिस्टम गड़बड़ा रहा है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई क्षेत्रों में सोमवार को घंटों बिजली बंद रही। जानकारी के अनुसार कृष्णा पुरी सदर रोड क्षेत्र में मुख्य विद्युत केबल क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक गर्मी होने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सुधार कार्य की गति धीमी होने से लोगों में आक्रोश रहा। मंडी चौराहा क्षेत्र में घंटों बिजली बंद रही। इस क्षेत्र में दो दिन से सप्लाई कट हो रही है। बताया गया कि यहां सुधार कार्य के चलते ट्रांसफार्मर शिफ्ट हो रहा है।

निगम ने शटडाउन लिया था। शाम छह बजे बाद तक सप्लाई चालू नहीं हो सकी। एक्सईएन अनिल कुमार के अनुसार फॉल्ट एवं सुधार कार्य के चलते सप्लाई बंद रही। अब सप्लाई नॉर्मल है। इधर मांट के जावरा गांव में ट्रांसफार्मर में रात्रि के समय आग लग गई थी। जानकारी मिलने पर सप्लाई बंद करा दी। सुबह ट्रांसफार्मर को सही करा दिया गया है। एसडीओ मांट अजय कुमार के अनुसार सप्लाई नॉर्मल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।