सीसीटीवी में वृंदावन में नजर आया हत्यारोपी

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - पुलिस ने खंगाले हैं करीब ढाई सैकडा सीसीटीवी फुटेजसीसीटीवी में वृंदावन में नजर आया हत्यारोपीसीसीटीवी में वृंदावन में नजर आया हत्यारोपी

सीसीटीवी में वृंदावन में नजर आया हत्यारोपी

पत्नी की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी की पुलिस संभावित स्थलों पर तलाश कर रही है। करीब ढाई सैकड़ा सीसीटीवी खंगाले गये हैं। इसमें वृंदावन में शौचालय के समीप एक सीसीटीवी में आरोपी नजर आ रहा है। दो टीमें वृंदावन व एक टीम गुरुग्राम में तलाश रही है। बताते चलें कि नौहझील क्षेत्र में सोमवार देर रात नशे में घर पहुंचे उमेश ने कहासुनी होने पर पत्नी भावना की धारदार हथियार प्रहार कर हत्या कर दी थी और भाग गया था। इसकी मंगलवार सुबह जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इस मामले में मृतका के पिता वीरी सिंह ने दामाद उमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस द्वारा नौहझील से लेकर एक्सप्रेस वे और वृंदावन तक करीब दो से ढाई सैकड़ा सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदंबा सिंह ने बताया कि वह वृंदावन स्थित एक सीसीटीवी में नजर आया है। पुलिस वृंदावन स्थित धर्मशाला, आश्रम आदि में तलाशने के साथ ही एक टीम गुरुग्राम में गयी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी ने गुरुगाम में रोड आदि बनाने वाले कॉन्टैक्टरों के साथ सुपरवाइजर का काम किया है। इसके चलते वहां भी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक जगदंबा सिंह ने बताया कि इस दौरान कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपी जल्द गिरफ्त में होगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।