1932 स्थलों पर होगा होलिका दहन, पुलिस अलर्ट

Feb 28, 2026 08:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - होलिका दहन से लेकर धुलेंडी को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने थाना पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये हैं कि होलिका दहन से लेकर धुलेंडी

1932 स्थलों पर होगा होलिका दहन, पुलिस अलर्ट

होलिका दहन से लेकर धुलेंडी तक के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। एसएसपी ने थाना पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये हैं कि होलिका दहन से लेकर धुलेंडी को लेकर अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। पुलिस पीआरवी लगातार भ्रमण शील रहेगी। आगामी मार्च की रात व तीन मार्च सुबह जिले में होलिका दहन होगा। इसके बाद धुलेंडी पर रंगों की होली खेली जायेगी। इस दौरान किसी भी प्रकार का उपद्रव न हो शराब पीकर हुडदंग करने वालों पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन ने इंताजामात कर दिये गये हैं।

बताते चलें कि जिले में 1932 स्थलों पर होलिका दहन होना है। इसके लिये थाना पुलिस द्वारा होलिका दहन करने वाले लोगों से सम्पर्क कर स्पष्ट किया गया कि वह शांति पूर्वक तरीके से होलिका दहन करायें इस दौरान अगर कोई उपद्रव करता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। वहीं धुलेंडी के दिन पुलिस, पीआरवी और क्यूआरटी लगातार थाना क्षेत्रों में भ्रमण शील रहेगी ताकि शराब पीकर हुडदंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इतना ही नहीं डीजे बजाने वालों पर भी निगाहें रखी जायेंगी। इलाका पुलिस ने सभी जगह चिन्हित कर डीजे बजाने और डीजे लगवाने वालों को धीमी गति से फूहड गाने न बजाने की हिदायत दी गयी है। इतना ही नहीं होली प्रेम भाई चारे का त्यौहार है डीजे बजवाकर उपद्रव करने वालों के खिलाफ तो कार्रवाई होगी ही डीजे वाले को भी बक्सा नहीं जायेगा। एसएसपी ने सीओ को अपने-अपने सर्किल में धुलेंडी वाले दिन भ्रमणशील रहने के निर्देश दिये हैं। पुलिस लगातार नजर रखेगी। इतना ही नहीं पूर्व में होली पर्व के दौरान विवाद करने वालों को पाबंद किया गया कर हिदायत दी है कि अगर उपद्रव किया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इंसेट- जिले भर में होलिका दहन संख्या थानावार कोतवाली-149 गोविंदनगर-101 सदरबाजार- 44 वृंदावन-62 जैंत -70 जमुनापार-98 गोवर्धन-70 मगोर्रा-114 बरसाना-52 छाता-52 शेरगढ़-64 कोसीकलां-60 मांट-97 नौहझील-131 सुरीर-75 महावन-64 बलदेव-131 राया-209 फरह-104 रिफाइनरी-57 हाइवे-128 होली त्योहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मिलजुल कर मनायें। इस दौरान अनावश्यक या शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। होलिका दहन से लेकर धुंलेंडी वाले दिन थाना पुलिस,पीआरवी टीमें लगातार अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहेंगी। श्लोक कुमार, एसएसपी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।