Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsPolice Focus on Identifying Burn Victims Through DNA Testing After Tragic Incident
एक नहीं दो परिजनों के लिये जायेंगे डीएनए जांच को सैम्पल

एक नहीं दो परिजनों के लिये जायेंगे डीएनए जांच को सैम्पल

संक्षेप:

Mathura News - हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन जलकर मृत लोगों की पहचान पर काम कर रहे हैं। डीएनए सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि लापता व्यक्तियों के परिजनों को जानकारी मिल सके। अब एक के बजाय दो रिश्तेदारों के सैंपल लिए जा रहे हैं। डीएनए रिपोर्ट जल्द आने की उम्मीद है।

Dec 19, 2025 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन का फोकस जल कर मृत लोगों की शिनाख्त करने पर है, ताकि परेशान हो रहे उनके परिजनों को जानकारी हो सके। डीएनए की जांच को सैम्पल लिये जा रहे हैं। अभी तक लापता व्यक्ति के एक परिजन का डीएनए सैंपल लिया जा रहा था लेकिन अब पुलिस प्रशासन ने एक नहीं खून के रिश्ते वाले दो लोगों के सैम्पल कराने का निर्णय लिया है ताकि एक सैम्पल से मिलान न हो तो दूसरे से हो सके। अभी 16 शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जो लोग नहीं मिल सके हैं, उनके परिजन परेशान हैं।

पुलिस प्रशासन ने सभी जले हुए शवों के डीएनए जांच के सैम्पल कलैक्ट कराकर फोरेंसिक लैब को भिजवा दिये, ताकि उनके परिजनों को सैम्पल लेकर उनका मिलान कराया जा सके। हादसे की जानकारी के बाद से ही जिनके लोग नहीं मिल रहे हैं, उनके परिजन अपने की शिनाख्त को डीएनए जांच को सैम्पल दे रहे हैं। अभी तक एक परिजन का डीएनए सैंपल लिया जा रहा था। अब दो लोगों के सैंपल लिये जा रहे हैं। डीएनए जांच रिपोर्ट शीघ्र आ सका, इसके लिये जिलाधिकारी और एसएसपी लगे हुए हैं। जांच रिपोर्ट को एक सीओ बनाये नोडल एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि जांच समय से जल्द से जल्द हो सके इसके लिये एसएसपी श्लोक कुमार ने सीओ महावन संजीव राय को नोडल बनाया गया है। वह लगातार फोरेंसिक लैब में हो रही डीएनए जांच के मामले में अपडेट करते रहेंगे। इतना ही नहीं अगर किसी प्रकार की क्वैरी होगी तो उस बारे में भी अपडेट करेंगे। पहले मृतक की पहचान को एक खून के रिश्ते के व्यक्ति का सैम्पल लिया गया था लेकिन अब दो परिजनों के सैंपल लिये जा रहे हैं। जैसे युवक की मौत हुई है तो उसके माता-पिता या पिता और भाई का सैंपल, वृद्ध की मौत हुई है तो उसके बेटे-बेटी का सैंपल लिया जायेगा। ताकि एक के सैंपल से अपरिहार्यवश मिलान न हो तो दूसरे के सैंपल से हो सके। एसपी देहात ने बताया कि डीएनए रिपोर्ट अति शीघ्र मिलेंगी। वर्जन- डीएनए रिपोर्ट आने में समय लगता है लेकिन प्रयास किया जा रहा है कि इस मामले में रिपोर्ट जल्दी आ जाये। इसके लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही डीएनए रिपोर्ट आ जाएगी। सीपी सिंह, जिलाधिकारी

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;