Police Arrests Accused in Minor Rape Case at Cafe in Govindnagar कैफै में नाबालिग से दुष्कर्म में सहयोगी दबोचा , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsPolice Arrests Accused in Minor Rape Case at Cafe in Govindnagar

कैफै में नाबालिग से दुष्कर्म में सहयोगी दबोचा

Mathura News - गोविंदनगर पुलिस ने कैफे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म में सहयोग के आरोप में एक वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पिछले सप्ताह पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSun, 29 Dec 2024 12:20 AM
share Share
Follow Us on
कैफै में नाबालिग से दुष्कर्म में सहयोगी दबोचा

थाना गोविंदनगर पुलिस ने गोवर्धन चौराहा क्षेत्र स्थित कैफे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने में सहयोग के आरोप में वांछित को कैफे से गिरफ्तार कर चालान किया है। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर कमलेश सिंह ने बताया कि पिछले सप्ताह एक नाबालिग के साथ हाइवे क्षेत्र में गोवर्धन चौराहा के समीप कैफे में दुष्कर्म के आरोप में नामजदों के खिलाफ पीड़िता की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। शनिवार को महिला उप निरीक्षक रोमी राजपूत ने दोपहर करीब डेढ़ बजे दुष्कर्म में सहयोग करने वाले वांछित युवक को गिरफ्तार कर चालान किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।