कार से तस्करी को लायी जा रही दो पेटी शराब और 1.90 लाख रुपये बरामद
थाना नौहझील पुलिस ने गुरुवार रात करीब डेढ बजे वैगन आर कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब और एक लाख 90 हजार 500 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के दौरान निषादराज चौराहे से पकड़ा।

थाना नौहझील पुलिस ने चेकिंग के दौरान निषादराज चौराहे से रायपुर रोड पर गुरुवार रात करीब डेढ बजे वैगन आर कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड और एक लाख 90 हजार 500 रुपये बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक नौहझील जगदम्बा सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब डेढ बजे उप निरीक्षक हरेन्द्र सिंह,रोहित सिंह, रजत गर्ग पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। बताया कि पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर निषादराज चौराहे से गांव रायपुर रोड पर चैकिंग के दौरान वैगनआर कार सवार सोनू उर्फ भूरा निवासी राजागढी, सुरीर और गजेन्द्र निवासी महारामगढी,नौहझील को गिरफ्तार किया।
पुलिस टीम ने इनके कब्जे से दो पेटी हरियाणा ब्रांड की अंग्रेजी शराब के अलावा एक लाख 90 हजार 500 रुपये व कार बरामद की।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


