
डाक बैग चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
Mathura News - राया पुलिस ने सरकारी डाक प्रपत्र चोरी करने के आरोप में भूपेन्द्र सिंह और रामू कुमार को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी के सात टीबी बैग और एक पल्सर बाइक बरामद की गई। यह घटना 19 नवंबर को हुई थी, जब डाक सामग्री चोरी हुई थी। पुलिस ने सभी सामग्री को बरामद कर लिया।
थाना राया पुलिस ने सरकारी डाक प्रपत्र चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी गये सात टीबी बैग (डाक प्रपत्र रखे जाने वाला) और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक रवि भूषण शर्मा ने बताया सोमवार सुबह उप निरीक्षक रवीन्द्र बाबू पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी सुबह करीब सवा 11 बजे बरेली-मथुरा हाईवे के नीचे बलदेव रोड से सादाबाद की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर पुलिया के समीप से डाकघर का डाक पैकेट समेत बैग चोरी करने के आरोप में प्रकाश में आये आरोपी भूपेन्द्र सिंह, रामू कुमार निवासीगण झगरारा, सादाबाद, हाथरस को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से सात टीवी बैग डाक (कुल 156 आर्टिकल) और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर चालान किया। थाना प्रभारी निरीक्षक राया ने बताया कि 19 नवंबर को थाना राया के सामने रोड के सामने रेलवे लाइन की बाउंड्री पर रखे सात टीबी बैग में रखी डाक सामग्री चोरी हो गयी थी। इसमें एकाउंट बैग, डेली एकाउंट बाउचर सहित, स्पीड पोस्ट बैग, एनएसएच 46 बुकिंग प्रपत्र, पार्सल बैग, स्पीड पोस्ट बैग, मैनुअल पत्र बैग आदि शामिल है। पुलिस ने सभी सामग्री बरामद कर चालान किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




