ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले छह टटलूबाज गिरफ्तार
Mathura News - गोवर्धन पुलिस ने शनिवार रात मुड़सेरस से नगला अकातिया जाने वाले रास्ते पर छह ऑनलाइन ठगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से छह एन्ड्रॉइड मोबाइल, फर्जी आधार कार्ड, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए। आरोपी...

थाना गोवर्धन पुलिस ने शनिवार रात गांव मुड़सेरस से नगला अकातिया जाने वाले रास्ते पर खाली खेत से घेराबंदी करते हुए छह शातिर ऑनलाइन ठगी करने वाले टटलूओं को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से छह एन्ड्राईड मोबाइल, छह फर्जी आधार कार्ड, अवैध तमंचा, कारतूस बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शनिवार रात वह उप निरीक्षक विपिन कुमार, दीपक कुमार, अमन उज्वल पुलिस टीम के साथ वांछित, शातिर टटलूओं की तलाश में भ्रमण पर थे। देर रात करीब साढे नौ बजे गांव मुड़सेरस से नगला अकातिया की ओर जाने वाले रास्ते पर खाली खेत में ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले टटलुओं की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर छह को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने पकड़े आरोपी उम्मर, साहिल, ताहिर आमिर, शहजाद और मौसम निवासीगण गांव नगला अकातिया, गोवर्धन को गिरफ्तार किया। इनेक कब्जे से पुलिस टीम ने छह मोबाइल,छह फर्जी आधार कार्ड अवैध तमंचा, कारतूस बरामद कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि फर्जी आधार कार्ड से फर्जी नाम पते पर गैर प्रांत से सिम कार्ड खरीदते हैं। यह शातिर ओएलएक्स व अन्य माध्यम से लोगों को सस्ते दामों में टीवी, फ्रिज, एसी आदि के फोटो डाल भ्रमित कर ठगी करते हैं। सभी आरोपियों को पकड़ कर चालान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


