हत्या के आरोप में वांछित गिरफ्तार
Mathura News - बलदेव पुलिस ने दौलतपुर अंडरपास के पास हत्या के आरोप में वांछित विजयपाल उर्फ बिजू को गिरफ्तार किया। रविवार रात को पुलिस ने गश्त के दौरान उसे पकड़ा। विजयपाल पर मुकेश के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने का आरोप था। मृतक के भाई ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी।

थाना बलदेव पुलिस ने दौलतपुर अंडरपास के समीप से रविवार देर रात हत्या के आरोप में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष बलदेव पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे आलोक कुमार, इन्तजार अली पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने एक्सप्रेस वे के दौलतपुर अण्डर पास के समीप से चेकिंग के दौरान युवक की गला दबा कर हत्या करने के आरोप में वांछित विजयपाल उर्फ विजय उर्फ बिजू निवासी गांव नगला बली, कटैला, बल्देव को गिरफ्तार कर चालान किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गांव नगला बजी निवासी मुकेश के साथ मारपीट के बाद गला दबाकर हत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने मुकदमा दर्ज कराया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


