Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsPolice Arrest Members of D-Gang Planning Heist on Expressway in Mathura
 डकैती की योजना बनाते रजिस्टर्ड गिरोह के चार सदस्य दबोचे

डकैती की योजना बनाते रजिस्टर्ड गिरोह के चार सदस्य दबोचे

संक्षेप:

Mathura News - मथुरा में थाना नौहझील पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान डकैती की योजना बना रहे डी-गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से हथियार, एटीएम काटने के उपकरण और पुलिस की वर्दी बरामद हुई। यह गिरोह पिछले कुछ दिनों से एटीएम से पैसे चुराने की योजना बना रहा था।

Jan 21, 2026 12:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

मथुरा। थाना नौहझील पुलिस टीम ने एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन-68 पर आगरा से नोएडा की ओर पुलिया के नीचे से चेकिंग के दौरान रजिस्टर्ड डी-गैंग गैंग के चार सदस्यों को डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से तमंचा,कारतूस,एटीएम काटने के उपकरण,कार व हरियाणा और यूपी पुलिस की वर्दी बरामद कर चालान किया। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि सोमवार शाम थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सोमवार रात वरिष्ठ उप निरीक्षक संजय कुमार, हरेन्द्र सिंह, शिवम कुमार, रणजीत सिंह, रोहित सिंह पुलिस टीम के साथ शांति सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में भ्रमण पर थे। तभी शाम करीब पौने पांच बजे एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन-68 पर आगरा से नोएडा की ओर जाने वाले सर्विस रोड स्थित पुलिया के नीचे से चेकिंग के दौरान डकैती की योजना बनाते जिले में रजिस्टर्ड डी-गैंग के जगदीश निवासी बाजना रोड, नौहझील, कृष्णा निवासी गांव मायाराम गढ़ी, खैर,अलीगढ़, योगेन्द्र उर्फ यश निवासी गांव नगरिया, दरकना, खैर,अलीगढ़ और पवन निवासी गांव सददू की नगरिया, खैर, अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।इनके

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कब्जे से पुलिस टीम ने दो तमंचा,कारतू,वैन्यू कार,दो छुरा,लोहा काटने की आरी का ब्लेड, गैस कटर, दो गैस सिलेण्डर, गैस पाइप, 10 मीटर की रस्सी,एटीएम काटने का सामान, हरियाणा-यूपी पुलिस की वर्दी आदि सामान बरामद किया गया। इनका गैग नम्बर-डी-52 के रूप में पिछले साला पंजीकृत हुआ था। पुलिस ने आरोपियों को चालान किया है। तीन साल पहले नौहझील क्षेत्र में दिन दहाड़े की थी लूट एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि वर्ष-2023 में गैंग के सदस्यों द्वारा नौहझील क्षेत्र में दिन दहाड़े व्यापारी से असलाह से डराधमका कर लूट की गयी थी। बाद में शेरगढ़ पुलिस ने मुठभेड में जगदीश व गज्जू को गिरफ्तार किया था। इसके बाद जनपद स्तर पर गैंग नम्बर डी-52- 2025 में पंजीकृत है। इस गिरोह का मुख्य कार्य अवैध असलाह के बल पर दिन दहाड़े व्यापारियों से लूट करना, पुलिस की वर्दी पहन कर लूट करना, गैंग में नये सदस्यों को जोड़कर घटनाओं को अंजाम देना है। पुलिस वर्दी पहन किसी बडी घटना को अंजाम देने की थी योजना एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गये गिरोह के सदस्य एक्सप्रेस वे व अन्य सुनसान स्थल पर एटीएम काट कर रकम लूट करने की योजना बना रहे थे। यह पिछले दो तीन दिन से रैकी कर रहे थे। पुलिस ने इनको गिरफ्तार कर बडी घटना होने से बचा लिया। इनके कब्जे से हरियाणा,यूपी पुलिस की वर्दी मिली है। पूछताछ में पकड़े बदमाशों ने वर्दी के के बारे में बताया कि यह वर्दी पहनकर हाईवे पर गाड़ी को आसानी से रोकते है, और फिर लूटपाट कर वहां से भाग जाते है। एटीएम के पास वर्दी पहनकर जाने से वहां सुरक्षाकर्मी/अन्य कोई भी शक नहीं करता है। गाड़ी की आगे की नम्बर प्लेट को हटाकर रखते है,ताकि पकड़ में न आ सके। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।