चुनावी रंजिश में युवक की हत्या का मुख्य आरोपी प्रधान गिरफ्तार
Mathura News - थाना जैंत पुलिस ने नगला नेता में चुनावी रंजिश के चलते युवक की हत्या के आरोपी प्रधान योगेश चौधरी को रविवार को गिरफ्तार किया। इससे पहले चार अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया था। 28 दिसंबर को विवाद के दौरान उदयवीर के बेटे राधाकिशन की गोली लगने से मौत हो गई थी।

थाना जैंत पुलिस ने नगला नेता में चुनावी रंजिश को लेकर हुए विवाद के दौरान युवक की हत्या के आरोप में काफी समय से फरार चल रहे आरोपी प्रधान को रविवार अमर कालोनी से गिरफ्तार किया। इससे पूर्व पुलिस ने हत्यारोपी चार नामजदों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। बताते चलें कि पंचायत चुनाव के समय से ही प्रधान योगेश चौधरी और उदयवीर पक्ष के बीच रंजिश चली आ रही है। बताते चलें कि 28 दिसंबर को गांव नगला नेता में दोनों पक्ष के मध्य मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते जमकर मारपीट के साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग हो गयी।
आरोप है कि प्रधान पक्ष ने उदयवीर के परिवार पर हमला बोल दिया। इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग में उदयवीर के बेटे राधाकिशन के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना के बाद गांव में तनात को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। मृतक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजदों में से नरेश, अमित, ललित और मोहित को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था तो तभी से मुख्य आरोपी योगेश चौधरी पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस टीमें लगातार प्रधान की तलाश में संभावित स्थलों पर दबिश दे रही थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जैंत उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को पुलिस टीम ने सटीक सूचना पर गोवर्धन रोड स्थित अमर कॉलोनी स्थित बहन के घर से प्रधान योगेश चौधरी को गिरफ्तार कर चालान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



