जानलेवा हमले में वांछित बाल अपचारी समेत चार पकड़े
Mathura News - मथुरा में थाना बलदेव पुलिस ने गांव भूड़ा में रंजिश के चलते हुए विवाद में पथराव और फायरिंग के दौरान किशोरी समेत छह लोगों को घायल करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

मथुरा। थाना बलदेव पुलिस ने गांव भूड़ा में विगत दिन रंजिश के चलते हुए विवाद में पथराव, फायरिंग के दौरान किशोरी समेत छह को घायल करने के आरोप में वांछित बाल अपचारी समेत चार को पकड़ा। इनके कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किये हैं। पुलिस ने तीन नामजदों का चालान किया, वहीं बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। सीओ महावन संजीव राय ने बताया कि 31 दिसंबर की शाम गांव भूड़ा, बलदेव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस दौरान मारपीट के साथ पथराव और फायरिंग हो गयी थी। इसमें किशोरी सोनिया के अलावा दिनेश, वीरपाल गोली लगने से घायल को गये तो दीपक, कुल्दीप और वीरेन्द्र सिह मारपीट में घायल हो गये थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये भिजवाकर मामले की जांच में जुट गयी। इस मामले में पीड़ित वीरेन्द्र के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नौ नामजद व अन्य के जानलेवा हमला आदि विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार सुबह प्रभारी निरीक्षक बलदेव रंजना सचान, उप निरीक्षक राहुल कुमार, अरविन्द कुमार पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी गढ़ी मंगली अंडरपास सर्विस रोड के समीप से पुलिस ने चेकिंग के दौरान जानलेवा हमला करने के आरोप में वांछित राजकुमार, जयपाल निवासीगण गांव भूडा, बल्देव और पुष्पेन्द्र निवासी गांव नगला बदना, बल्देव को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा,कारतूस बरामद किये तो तो एक बाल अपचारी को पकड़ा। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों का चालान किया तो बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



