एई मीटर नेट मीटरिंग की समस्याओं का समाधान करें: सीडीओ

Apr 07, 2026 12:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना की सीडीओ ने की समीक्षाएई मीटर नेट मीटरिंग की समस्याओं का समाधान करें: सीडीओएई मीटर नेट मीटरिंग की समस्याओं का समाधान क

एई मीटर नेट मीटरिंग की समस्याओं का समाधान करें: सीडीओ

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता की अध्यक्षता में राजीव भवन स्थित सीडीओ कार्यालय में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं समीक्षा सम्बन्धी बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत अधिशासी अभियन्ता टेस्ट, एई मीटर, जीएमआर के सहयोग से यूपी नेडा के परियोजना अधिकारी एसके वर्मा के वांछित सहयोग से युद्धस्तर पर कार्य कराया जाए। जिसमें सभी का समयबद्ध सहयोग आवश्यक है। सीडीओ द्वारा निर्देश दिये गये कि एई मीटर/जीएमआर से सम्बन्धित जो भी नेटमीटरिंग सम्बन्धी समस्याएं आ रही हैं, उनको त्वरित निस्तारित किया जाये। एई मीटर का दायित्व है कि स्मार्ट मीटर के स्थान पर प्राथमिकता के आधार पर नेटमीटर ही स्थापित कराया जाना सुनिश्चित करें।

किसी भी दशा में स्मार्ट मीटर लगाकर पुनः नेटमीटर नहीं लगाया जायेगा।अधिशासी अभियन्ता नोडल द्वारा नेटमीटर स्थापना के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि डिवीजन से इन्डेन्ट जारी होता है, तदोपरान्त एई मीटर द्वारा नेटमीटर स्थापित कराया जाता है। नेटमीटर स्थापना के सम्बन्ध में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सम्बन्धित अभियन्ताओं को निर्देश दिये गये कि उक्त योजना में किसी भी प्रकार के विलम्ब हेतु सम्बन्धित को उत्तरदायी मानते हुए विभागीय कार्यवाही उच्चाधिकारियों को संज्ञानित कर दिया जायेगा। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत बैंक ऋण आवेदन पर बैंकवाइज होने वाली कठिनाईयों के सम्बन्ध में एलडीएम कार्यालय को जनपद की विभिन्न बैंक शाखाओं में लम्बित उक्त योजना के ऋण आवेदनों पर यथा आवश्यक कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिशासी अभियन्ता नोडल डीवीएनएल, एलडीएम एवं वेण्डरों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।