ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरापेयजल समस्या से परेशान लोगों ने वाटर वर्क्स पर किया प्रदर्शन

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने वाटर वर्क्स पर किया प्रदर्शन

मथुरा। पेयजल समस्या से परेशान दर्जनों लोगों ने शनिवार को नगर निगम के जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन कर पेयजल सप्लाई की मांग...

पेयजल समस्या से परेशान लोगों ने वाटर वर्क्स पर किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 14 Sep 2019 07:36 PM
ऐप पर पढ़ें

पेयजल समस्या से परेशान दर्जनों लोगों ने शनिवार को नगर निगम के जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन कर पेयजल सप्लाई की मांग की। सपा नेता के नेतृत्व में यहां पहुंचे लोगों को इस दौरान कोई भी कर्मचारी अधिकारी मौके पर नहीं मिला। नगर निगम के वार्ड 28 सुखदेव नगर में इस भीषण गर्मी में भी लोगों को पिछले पांच दिन से पानी नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित दर्जनों लोग शनिवार को समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक के नेतृत्व में भूतेश्वर स्थित जलकल कार्यालय वाटरवर्क्स पहुंचे। वहां ऑफिस में ताले लगे देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने यहां प्रदर्शन कर नगर निगम से पेयजल सप्लाई कराने की मांग की है। सपा नेता मुन्ना मलिक ने बताया कि निगम की जलापूर्ति अपर्याप्त है, पानी का टयूबवेल सुख चूका है, लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। घरों में पांच दिन से पानी नहीं है। कॉलोनीवासी पांच दिन से पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे लगातार 2017 से निगम अधिकारियों से डीएम तक दूसरा ट्यूबवेल लगवाने की मांग करते आ रहे हैं। मगर आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। जनसुनवाई पोर्टल पर भी कई शिकायतें की गई, लेकिन हर बार फर्जी निस्तारण कर दिया गया। उन्होंने 3 दिन में पानी सप्लाई न होने और दूसरा ट्यूबवेल नहीं लगने पर आन्दोलन करने व नगर निगम अधिकारियों को घेरने की चेतावनी दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें