राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई पटेल जयंती
मथुरा। जनपद में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं में उन्हें नमन...

जनपद में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं में उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं एकता दौड़ों का आयोजन किया।
छात्रों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ, लगाई दौड़
मथुरा। बाबू दाऊदयाल एडवोकेट सरस्वती विद्या मंदिर सलेमपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ ली। वहीं छात्रों ने दौड़ लगाकर सरदार पटेल के आदर्शों का अनुसरण करते हुए सकारात्मकता का संकल्प लिया। इस दौरान शिक्षक मुकेश कुमार ने पटेल का जीवन परिचय प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शशांक तिवारी ने सभी को राष्ट्रीय सोच के साथ आगे बढ़ने को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लतेश कुमार, श्योराज सिंह, जयश्री उपाध्याय, संजय शर्मा, मनीष कुमार, शिवानी सक्सेना, आरती वर्मा आदि रहे।
पटेल जयंती पर हुआ मैराथन दौड़ का आयोजन
शेरगढ़। कस्बे में लौहपुरुष की जयंती पर पटेल चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं स्वयंसेवी जगदीश पहलवान द्वारा मिनी स्टेडियम में मैराथन दौड़ का आयोजन किया। इसमें क्षेत्र के करीब 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इसमें दो वर्गों में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 5 किमी एवं 1720 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इन दोनों में पहले तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं चित्रपट भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके बाद के 7 विजेताओं को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया। इसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के योगा गोल्ड मेडलिस्ट शिव गुर्जर मुख्य अतिथि रहे। आयोजक जगदीश पहलवान ने स्टेडियम के कोच प्रीतपाल सिंह के योगदान की सराहना की। इस दौरान फतेह सिंह गुर्जर, बिल्लू पहलवान, देवेंद्र पहलवान, बिल्ला भाई, जगदीश नेता, परशुराम पंडित, कोच प्रीतपाल सिंह, मानवेंद्र चौधरी, रिंकू तिवारी, दीपक बंसल, नारायण सिंह आदि रहे।
सपाइयों ने मनाई सरदार पटेल की जयंती
मथुरा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन ने अध्यक्षता करते हुए उनके दृढ़ संकल्प और कृतित्व के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सभी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं सपाइयों ने समाजवाद के महान दार्शनिक तथा शिक्षाविद आचार्य नरेंद्र देव की भी जयंती मनाई। सभी ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान शिवकुमार यादव अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष गौरव किशनपुरिया, महिला जिलाध्यक्ष डॉ. साधना शर्मा, राघवेंद्र ठाकुर, छात्र जिलाध्यक्ष गगन रावत, भरत उपाध्याय, राजू तोमर, ओमवीर चौधरी, पवन उपाध्याय, हरीश ठाकुर, सतेन्द्र सिंह आदि रहे।
