ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराप्रत्येक बूथ पर महिलाओं की भागीदारी जरूरी

प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की भागीदारी जरूरी

मथुरा। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव का जनपद आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने संगठन की समीक्षा...

प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की भागीदारी जरूरी
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,मथुराMon, 13 Dec 2021 08:15 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी महिला सभा की प्रदेश महासचिव अनीता यादव का जनपद आगमन पर सपाइयों ने स्वागत किया। उन्होंने संगठन की समीक्षा की।

प्रदेश महासचिव अनीता यादव ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की भागीदारी करनी है। उत्तर प्रदेश में वर्तमान सरकार द्वारा महिलाओं के साथ उत्पीड़न एवं अन्याय के लिए महिला जागरुकता के लिए जिले में संगोष्ठी का कार्यक्रम होने चाहिए। इस मौके पर सभा की जिलाध्यक्ष डॉ. साधना शर्मा ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर महिलाएं सक्रिय रहेंगी और सहयोग करेंगी। स्वागत के दौरान महानगर अध्यक्ष डॉ. अबरार हुसैन, राजेंद्र फेरारी, राघवेन्द्र ठाकुर, अरुण दीक्षित, भगवती चतुर्वेदी, जितेन्द्र सेंगर, अजय भरंगर, सीमा करण, सोनिया राजपूत, कविता, दाऊदयाल शर्मा, सीमा देवी, मुस्कान, नीलम, शाइस्ता खान, सायरा, अमीना, हेमलता आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें