ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराछात्राओं को दिए पेपर बैग के टिप्स

छात्राओं को दिए पेपर बैग के टिप्स

माई सिटी माई प्राइड अभियान के तहत प्रारंभ हुई कार्यशाला में पॉलिथीन के उपयोग को पूर्णत: बंद करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में पूना की सुबह संस्था की फाउंडर रचना राठी ने 300 छात्राओं को पेपर बैग...

छात्राओं को दिए पेपर बैग के टिप्स
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSat, 13 Oct 2018 08:13 PM
ऐप पर पढ़ें

माई सिटी माई प्राइड अभियान के तहत प्रारंभ हुई कार्यशाला में पॉलिथीन के उपयोग को पूर्णत: बंद करने पर जोर दिया गया। कार्यशाला में पूना की सुबह संस्था की फाउंडर रचना राठी ने 300 छात्राओं को पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया।

हिन्दुस्तान समाचार पत्र, नगर निगम एवं खजानी वूमंस वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत माई सिटी माई प्राइड अभियान में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत प्रारंभ हुई आठ दिनी कार्यशाला के दूसरे दिन छात्राओं को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गयी। पूना की संस्था सुबह की फाउंडर रचना राठी ने बताया कि पॉलिथीन स्वास्थ्य ही नहीं पर्यावरण को भी घातक साबित हो रही है। हमें इसका प्रयोग पूरी तरह बंद करना होगा। कार्यशाला में उन्होंने छात्राओं को पेपर बैग बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पेपर बैग से छात्राएं आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं। उनको इसे व्यवसाय के रूप में भी अपनाने में आगे आना चाहिए। इस मौके पर आभा माहेश्वरी, शिप्रा राठी, शोभित माहेश्वरी, शिल्पी, आयुशी मेहरोत्रा, श्रेया चतुर्वेदी, रेनू डे, पूनम व नेहा आदि थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें