पलवल ने गुडगांव को चार रन से हराकर जीता फाइनल मैच

Jan 04, 2026 09:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - कोसीकलां। गोल्डन क्रिकेट क्लब के रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सम्पन्न ह

पलवल ने गुडगांव को चार रन से हराकर जीता फाइनल मैच

गोल्डन क्रिकेट क्लब के रतिराम सरपंच की स्मृति में आयोजित 39वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सम्पन्न हुआ। इसमें पलवल ने गुड़गांव को चार रन से हराकर ट्राफी जीत ली। शुभारंभ मुख्य अतिथि देशबंधु अग्रवाल एवं संजीव जाबिया ने टॉस उछालकर किया। पलवल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसमें पलवल ने तय 20 ओवर में 9 विकेट पर 120 रन बनाए। जबाब में गुड़गांव की टीम 116 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसी के साथ पलवल ने चार से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच सूरज कुंडू को दिया। मैन ऑफ द सीरीज मनोज ढलजी ओर से आशीष को दो गद्दे के रुप में दिया।

बेस्ट बॉलर सूरज कुंडू चुने गए। बेस्ट बल्लेबाज पोये चुने गए। विजेता टीम पलवल को केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने 1.50 लाख रूपए एवं शील्ड उप विजेता टीम गुडगांव को एक लाख रूपए एवं शील्ड प्रदान की। मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने कहा कि प्रतिवर्ष होने वाले यह टूर्नामेंट हर वर्ष आयोजत होता रहेगा। इससे कोसीकलां सहित आसपास के क्षेत्रों के युवाओ को खेलने का मौका मिलेगा। यही युवा आगे चलकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगे। अंपायरिंग जीतू पंडित एवं अनिल सागर ने और स्कोरिंग मयंक प्रताप ने की। कमेंट्री देवकी नंदन पांडे ने की। इस दौरान चौधरी दिग्विजय सिंह, नवनीत अग्रवाल, वीरेन्द्र चौधरी, विवेक चौधरी, जिब्रान हुसैन, मुकुंद निरंकारी, वसीम, देवकी नंदन, रोहताश चौधरी, भरत चौहान, रामवीर बघेल, महेंद्र सिंह, नरेश अत्री, सुभाष शर्मा, कुलदीप चौधरी, पप्पू खान, गजेंद्र मास्टर, जीतू पंडित आदि रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।