मेहनती युवाओं को साथ लेकर संगठन किया जाएगा मजबूत
राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष युवा रविंद्र पटेल का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय होटल में स्वागत...

राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष युवा रविंद्र पटेल का जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय होटल में स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह जमीन पर उतर कर काम करने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि वह युवाओं का मजबूत संगठन खड़ा करने का प्रयास करेंगे। मेहनती युवाओं के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूती करने का काम उनके द्वारा किया जाएगा।
राया कट पर युवा रालोद के निवर्तमान अध्यक्ष उमेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत कर मथुरा लाया गया। यहां डेंपियर नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पटेल ने कहा कि युवाओं के बिना पार्टी की राजनीति अधूरी होती है। बताया कि प्रदेश संगठन के साथ-साथ जिले का युवा संगठन भी खड़ा करना है। उसमें परिश्रमी और ऊर्जावान युवाओं को मौका दिया जाएगा।
प्रेस वार्ता में रालोद के जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर, प्रांतीय संगठन महासचिव पर्यवेक्षक नगर निकाय बाबूलाल प्रमुख, नगर निकाय जिला संयोजक डॉ. अशोक अग्रवाल, उमेश चौधरी, अंगद सिंह बंजारा, चतुर्भज निषाद, मोतीराम बौद्ध ,सोहनलाल बाल्मीकि, संजय फौजदार, गौरव मालिक, विश्वनाथ सिंह, बनय सिंह कुंतल, अनुराग चौधरी, धीरज आदि मौजूद थे।
