
गायब बच्ची बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार
Mathura News - गायब बच्ची बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तारगायब बच्ची बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तारगायब बच्ची बरामद, महिला सहित दो गिरफ्तार
रमणरेती क्षेत्र से एक सप्ताह पूर्व गायब हुई एक साल की बच्ची को पुलिस ने रुकमणि विहार के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। चोरी के आरोप में महिला समेत दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। मूल रूप से गांव चांचपुर भटेला, थाना चन्दपा, हाथरस की रहने वाली गुड्डी पत्नी बाबूलाल पति से झगड़ा होने के बाद दो सप्ताह पूर्व तीन बच्चों को लेकर वृंदावन आ गई थी। वह यहां रमणरेती चौराहा के पास परिक्रमा मार्ग में फुटपाथ पर पॉलिथीन की झोपड़ी बनाकर रह रही थी। पांच नवंबर को वह अपने बच्चों के साथ फुटपाथ पर बैठी थी।

किसी कार्य के चलते झोंपड़ी के अंदर गई और जब बाहर आई तो उसकी एक साल की बच्ची गुंजन लापता हो गई। गुड्डी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बच्ची की खोजबीन में जुटी। सीसीटीवी खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। बुधवार की देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बच्ची रुकमणि विहार के गेट के पास बनी झुग्गी झोपड़ी में है। सूचना पर रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी शुभांशु यादव ने हमराहों के साथ दबिश दी और बच्ची को बरामद कर लिया। मौके से सुनीता पत्नी स्व. वासुदेव के साथ अनमोल पुत्र किशोरी प्रसाद निवासी बलरई, थाना रिफाइनरी को गिरफ्तार किया। गुरुवार को दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बच्ची को चोरी करने के पीछे का मकसद अभी सामने नहीं आया है। मामला तस्करी से जुड़ा है या कोई आपसी विवाद है, पुलिस इसकी जांच कर रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय कोतवाली क्षेत्र से तीन बालिकायें लापता हुई हैं। वहीं कोतवाल संजय कुमार पाण्डेय के अनुसार, सुनीता और अनमोल लिव इन में रह रहे थे। दोनों के कोई संतान नहीं है, इसलिए बच्ची को चोरी किया था।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


