
संस्कृत भाषा प्रवेशवर्ग का हुआ आयोजन
Mathura News - जनपद के 78 प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण संस्कृत भाषा प्रवेशवर्ग का हुआ आयोजनसंस्कृत भाषा प्रवेशवर्ग का हुआ आयोजनसंस्कृत भाषा प्रवेशवर्ग का हुआ आयोजन
संस्कृत भारती द्वारा एक दिवसीय संस्कृत भाषा प्रवेशवर्ग वैदिक विधिविधान के साथ सरस्वती कुंड स्थित संस्कृत भारती ब्रजप्रांत कार्यालय केशव भवन पर सम्पन्न हुआ। शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी ने वैदिक स्वस्तिवाचन किया तथा हरस्वरुप यादव ने संस्कृत ध्येय मंत्र का पाठ किया। ब्रजप्रांत प्रशिक्षण प्रमुख आचार्य सतीश शर्मा के नेतृत्व में विभाग संयोजक श्यामसुंदर शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. संजय शर्मा, शिक्षिका कोमल वर्मा, आरती राजपूत, आदि ने प्रशिक्षण दिया। वर्ग में जनपद के सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक संस्थानों के 78 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। वर्ग के समापन सत्र में संस्कृत भारती, न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, पत्राचार पाठ्यक्रम प्रमुख गणेश शंकर पाण्डेय, प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री, संदीप चौधरी, कीर्ति शर्मा, प्रियंका शर्मा आदि ने विचार व्यक्त करते हुए संस्कृत भाषा को सबसे प्राचीन व सभी भाषाओं की जननी बताया।
मुख्य वक्ता संस्कृत भारती ब्रजप्रांत मंत्री धर्मेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्कृत भाषा को जनसाधारण की भाषा बनाने और जनपद में संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार को गति प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ग का सफल आयोजन किया गया है। वर्ग के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए जनपद अध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा कि संस्कृत भाषा वर्तमान में केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं है, विश्व के अनेक देशों में संस्कृत भाषा को ज्ञान व विज्ञान की भाषा के रुप में वैज्ञानिकों द्वारा स्वीकार किया जा रहा है। संचालन डॉ. संजय शर्मा ने किया। इस अवसर पर आरती वर्णित, राखी चतुर्वेदी, डॉ. सरला शर्मा, कौशल कुमार दुबे, साक्षी यादव, आशीष कुमार मिश्रा, ज्योति शर्मा, सरिता रानी, प्रीति अग्रवाल, ममता पांडे, मानवेन्द्र शुक्ला, स्वार्थ प्रजापति, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




