ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरायुवक ने फांसी लगाई, मचा कोहराम

युवक ने फांसी लगाई, मचा कोहराम

थाना क्षेत्र के ग्राम टिकसुरी में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच...

युवक ने फांसी लगाई, मचा कोहराम
हिन्दुस्तान टीम,मैनपुरीTue, 09 Aug 2022 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के ग्राम टिकसुरी में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक ने आत्महत्या क्यों की, परिजन और पुलिस इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। युवक की मौत से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टिकसुरी निवासी विशुन दयाल ने पुलिस को जानकारी दी कि उसके 19 वर्षीय पुत्र सत्यम तिवारी ने घर में तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता ने पुलिस से मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी एलाऊ सुनील भारद्वाज का कहना है कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें