‘ब्रज की होली ओमेक्स वाली’ के आयोजन से रंगों में सराबोर वृंदावन

Mar 03, 2026 12:44 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

Mathura News - ओमेक्स ग्रुप द्वारा आयोजित 'ब्रज की होली ओमेक्स वाली' कार्यक्रम ने वृंदावन को रंग और उत्सव से भर दिया। कार्यक्रम में पारंपरिक होली को आधुनिक प्रस्तुतियों के साथ मनाया गया। रोहतास गोयल और मोहित गोयल ने कार्यक्रम में भाग लिया। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया।

‘ब्रज की होली ओमेक्स वाली’ के आयोजन से रंगों में सराबोर वृंदावन

ओमेक्स इंटरनिटी-2 वृंदावन में ओमेक्स ग्रुप द्वारा आयोजित ‘ब्रज की होली ओमेक्स वाली’ कार्यक्रम ने वृंदावन को रंग, भक्ति और उत्सव से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम में ब्रज की पारंपरिक होली को आधुनिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। ओमेक्स ग्रुप के चेयरमैन रोहतास गोयल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद शिव एक्ट, हनुमान एक्ट और लव-कुश एक्ट जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलीं, जिन्हें ग्रुप क्रेज़ी हुपर्स ने प्रस्तुत किया। ओमेक्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मोहित गोयल ने कहा कि ब्रज की होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि भक्ति, भावना और अपनत्व की अनुभूति है।

कार्यक्रम में एमजे 5, बॉलीवुड डांस ट्रूप और बॉलीजेम्मर्स की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। कलाकार सुगंधा मिश्रा ने अपने हास्य और अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।