
पारिवारिक विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या
Mathura News - भाई के नातियों पर है हत्या का आरोप, पुलिस कर रही जांचपारिवारिक विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्यापारिवारिक विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर वृद
थाना छाता के अंतर्गत गांव सिहाना में शुक्रवार रात पुरानी रंजिश के चलते लाठी-डंडों से पीटकर वृद्ध की हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवाया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार गांव सिहाना निवासी सेवानिवृत्त रेल कर्मी बाबूलाल और उसके भाई के मध्य विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार शाम बाबूलाल (70) खेत पर गये थे। आरोप है कि पुराने विवाद को लेकर परिवार के कमल और तरुण ने रास्ता रोककर गाली गलौज की।
इसका विरोध करने पर नामजदों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर बाबूलाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवारीजन पहुंचे तो बाबूलाल को मरणासन्न हालत में छोड़ कर आरोपी भाग गये। परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल वृद्ध को उपचार के लिये केडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां देर रात करीब 12 बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक छाता कमलेश सिंह ने बताया कि पुराने पारवारिक विवाद को लेकर वृद्ध की खेत पर लाठी,डंडों से मारपीट कर परिवार के ही लोगों ने हत्या कर दी है। मृतक के बेटे राहुल की तहरीर पर कमल, तरुण, सौरभ, रघुवीर और एक महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जायेगा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि परिवार के सौरभ, रघुवीर और उसकी पत्नी द्वारा पूर्व में भी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जाती रही हैं। बताते हैं कि पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




