Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsOfficials to Inspect Construction of Cremation Sites in 11 Villages of Mathura District for 2024-25
ग्राम पंचायतों में बने 11 श्मशान स्थलों का होगा सत्यापन

ग्राम पंचायतों में बने 11 श्मशान स्थलों का होगा सत्यापन

संक्षेप:

Mathura News - मौके पर अधिकारी परखेंगे निर्माण कार्य की गुणवत्ता-मौके पर अधिकारी परखेंगे निर्माण कार्य की गुणवत्ता मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद जनपद की 11 ग्राम पंचायतों

Nov 25, 2025 12:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

जनपद की 11 ग्राम पंचायतों में वर्ष 2024-25 के दौरान बने श्मशान स्थलों के निर्माण की जांच करने के लिए अधिकारी स्थलीय निरीक्षण करेंगे। मौके पर अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को परखेंगे। इसके लिए जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा सीडीओ मनीष मीना के माध्यम से टीम गठित की जाएगी। अभी तक देखने में आ रहा था कि जनपद के गांवों में अंतिम संस्कार खुले स्थानों पर किया जा रहा था। वर्षा के दौरान जनपद में कई जगह त्रिपाल आदि से ढंक कर अंतिम संस्कार किया जा रहा था, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने गांवों में अंत्येष्ठि स्थलों का निर्माण कराने का निर्णय लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस संबंध में शासन ने प्रत्येक श्मशान स्थल निर्माण के लिए 24.11 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत कर दी। जिला पंचायत पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2024-2025 के दौरान मथुरा ब्लाक के गांव अहेरा, फरह ब्लाक के भदेरूआ, गोवर्धन ब्लाक के नैनूपट्टी व पाडल, चौमुहां के बझेड़ा, छाता के उंदी, बलदेव के नेरा बांगर, गढ़सौली , नौहझील ब्लाक के हसनपुर, दिल्लूपट्टी व भिदौनी में एक एक श्मशान स्थल बनाने की स्वीकृति शासन ने दी थी। उन्होंने बताया कि इन शमशान स्थलों का निर्माण कार्य अब वर्तमान में कैसे है, इसकी स्थिति व गुणवत्ता कैसी है। इसका सत्यापन व जांच कराई जाएगी। इसके लिए सीडीओ के माध्यम से टीमें गठित कराके जांच कराई जाएगी। बाक्स- इस वर्ष भी 11 पंचायतों में बनेंगे श्मशान स्थल मथुरा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में 11 ग्राम पंचायतों में एक-एक श्मशान स्थल का निर्माण कराया जाएगा। से श्मशान स्थल मथुरा ब्लाक में बढ़ौता व ऊंचागांव, फरह ब्लाक में लुहारा व गढ़ाया लतीफपुर, चौमुहां ब्लाक में पेलखू, छाता ब्लाक में बढ़ा बांगर, नंदगांव ब्लाक में लालपुर व ब्रिजवारी, बलदेव ब्लाक में रदोई, राया ब्लाक में सौंख खेड़ा, नौहझील ब्लाक में अमानुल्लाहपुर में बनाये जा रहे हैं।