फूलन देवी पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का निषाद समाज

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share

Mathura News - थाने में नहीं हुई सुनवाई तो एसएसपी ऑफिस पहुंचे लोगफूलन देवी पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का निषाद समाज फूलन देवी पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का निषाद समाज

फूलन देवी पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़का निषाद समाज

थाना मांट क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद फूलन देवी और निषाद समाज को लेकर की गई आपत्तिजनक पोस्ट ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस पर कार्रवाई न करने और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए निषाद समाज के लोगों ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई। वहां जमकर नाराजगी जताई गई। शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचे समाज के लोगों का आरोप है कि गांव के एक जाति के युवक ने सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद फूलन देवी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट की थी। इस मामले को लेकर निषाद समाज ने थाना मांट में लिखित तहरीर भी दी, लेकिन पुलिस ने शिकायत लेने के बावजूद न मुकदमा दर्ज किया और न ही कोई कार्रवाई की।

निषाद समाज के लोगों का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की तो उन्हें धमकाया गया और आरोप है कि करीब 18 लोगों को सुबह से देर शाम तक थाने में बैठाए रखा।पुलिस की कार्यशैली से नाराज समाज के लोग बड़ी संख्या में एसएसपी कार्यालय पहुंचे और कप्तान श्लोक कुमार से न्याय की गुहार लगाई है। इस दौरान बलबीर निषाद, गुलाब निषाद, विशम्बर दयाल, राजेंद्र निषाद, आदि के अलावा सैकड़ों निषाद समाज के लोग मौजूद रहे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।