ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुरावृद्धा सहित नौ पॉजिटिव, एक की मौत

वृद्धा सहित नौ पॉजिटिव, एक की मौत

रविवार को वृद्धा सहित नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की उपचार के दौरान आगरा हॉस्पिटल में मृत्यु हो...

वृद्धा सहित नौ पॉजिटिव, एक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराSun, 12 Jul 2020 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

रविवार को वृद्धा सहित नौ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित एक वृद्ध की उपचार के दौरान आगरा हॉस्पिटल में मृत्यु हो गई। हालन गंज निवासी वृद्ध को हाल ही में कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

शहर की कृष्णाधाम आनंद धाम कॉलोनी निवासी युवक, वृंदावन क्षेत्र का युवक एवं राधा माधव मंदिर वृंदावन क्षेत्र निवासी 60 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एक प्राइवेट स्वास्थ्य कर्मी, डैंपियर नगर निवासी एक व्यक्ति, मगोर्रा निवासी एक व्यक्ति एवं गोवर्धन बड़ा बाजार निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही गांधीनगर वृंदावन निवासी एक व्यक्ति एवं हनुमान नगर निवासी एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर जनपद में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश के बाद स्वास्थ्य अफसरों की सक्रियता बढ़ गई है। जनपद में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा पांच सैंकड़ा के पार हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के कार्य करने की गति भी धीमी हो चली है। फील्ड के अलावा मॉनीटरिंग सही प्रकार नहीं हो रही। कोरोना जांच सैंपल कराने वालों को खोजा जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि कुछ कार्य खाना-पूर्ति को हो रहे हैं। इसके अलावा राजस्थान एवं हरियाणा की सीमा भी लगी है।

उधर, जनपद से भेजी गई रिपोर्ट को देख मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिए हैं कि मथुरा के अलावा कानपुर नगर एवं झांसी में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। सीएमओ डा. संजीव यादव द्वारा भी लगातार व्यवस्थाओं को सुधारने एवं सैंपलिंग अधिक पर जोर दिया जा रहा है। रविवार को भी चार सैकड़ा से अधिक सैंपल हुए। जनपद में अब तक 12 हजार 375 कोरोना जांच हुए हैं। इनमें से 10657 रिपोर्ट नैगेटिव हैं। 1078 रिपोर्ट लंबित हैं। 316 मरीज ठीक हुए हैं। एक्टिव केस 177 हैं।

लखनऊ में मरीज को भर्ती कराने में आ रही परेशानी

मथुरा। कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज को एल-3 हॉस्पिटल लखनऊ में भर्ती कराने में स्वास्थ्य विभाग को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एंबुलेंस मरीज को लेकर इधर से उधर घूमती रहती है।

जानकारी के अनुसार शनिवार को होलीवाली गली निवासी एक कोरोना संक्रमित की तबियत बिगड़ने पर उसे पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया था। एंबुलेंस उसको लेकर पीजीआई पहुंची तो उसे बेड खाली न होने पर भर्ती नहीं किया गया। इसकी जानकारी स्वास्थ्य अफसरों को दी गई तो उन्होंने लखनऊ संपर्क साधा और किसी प्रकार मरीज को भर्ती कराया। इससे पूर्व भी एक लड़की को भर्ती कराने में परेशानी का सामना करना पड़ा था। बाद में उसकी मृत्यु हो गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें