ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश मथुराजिला कारागार में निरुद्ध नाइजीरियन बंदी की मौत

जिला कारागार में निरुद्ध नाइजीरियन बंदी की मौत

मथुरा। जिला कारागार में 9 माह से निरुद्ध नाइजीरियन बंदी की बीमारी के चलते मौत हो...

जिला कारागार में निरुद्ध नाइजीरियन बंदी की मौत
हिन्दुस्तान टीम,मथुराWed, 03 Jul 2019 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला कारागार में नौ माह से बंद नाइजीरियन बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। जेल अस्पताल में हालत बिगड़ने पर उसे बुधवार की सुबह जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया था। उसे कोतवाली पुलिस ने पिछले वर्ष धोखाधड़ी और ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था।कोतवाली पुलिस ने 30 सितंबर 2018 को 25 वर्षीय रोड्रीगेज कोम्बा पुत्र पीटर निवासी नाइजीरिया को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया था। उसने पकड़े जाने पर अपना पता रिपब्लिक ऑफ गिनी बिसाऊ बताया था। उस पर फेसबुक पर दोस्ती गांठ कर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली महिला से ठगी करने का आरोप था। मंगलवार को रोड्रीगेज कोम्बा ने जेल अफसरों को बताया कि उसकी तबीयत खराब है। चिकित्सक ने उसे जेल के अस्पताल में भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया। बुधवार की सुबह उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसने खून की उल्टियां शुरू कर दी थीं। जेल चिकित्सक ने तत्काल उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जेल से उसे सुबह 8:25 बजे जिला अस्पताल के लिए निकाला गया। 9:05 बजे उसे जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। 9:40 बजे उसकी मौत हो गई। विदेशी बंदी की मौत हो जाने का पता लगने के बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार मैत्रेय ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। स्थानीय अभिसूचना इकाई के लोग भी जिला चिकित्सालय पहुंच गए। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि विदेशी की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा। नाइजीरियन एम्बेसी से हमारी बात चल रही है। फिलहाल शव को सुरक्षित रखवा दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें