
कचरा दहन पर नहीं किसी भी अधिकारी का ध्यान
Mathura News - मथुरा में एनजीटी और टीटीजेड के प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए कचरा जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। सैटेलाइट द्वारा निगरानी के बावजूद स्थानीय निकाय और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। काशीराम कालोनी के पास जलते कचरे के धुएं से स्थानीय बस्तियों में परेशानी बढ़ रही है।
मथुरा। जिले में एनजीटी एवं टीटीजेड के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर धड़ल्ले से कचरा दहन हो रहा है। सैटेलाइट से पराली दहन की निगरानी में इसके स्पष्ट मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मुंह फेरे हुए पड़े हैं। किसानों के पराली दहन की रोकथाम के लिए तो सैटेलाइट से निगरानी की जा रही है, लेकिन यहां जगह-जगह कचरा जलाए जाने पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जबकि सैटेलाइट से ही कचरा दहन की भी पुष्टि की जा रही है। यहां पराली से भी कई गुना ज्यादा कचरा दहन की घटनाएं सामने आ रही है। इसमें स्थानीय निकाय एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाही नजर आ रही है।
रिफायनरी के काशीराम कालोनी के पास लंबे समय से जल रहे कचरे के धुंए से कई बस्तियों के लोग परेशान हैं। तमाम शिकायतों के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं की गई है। इंडस्ट्रियल एरिया साइट ए में कचरा दहन पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने यूपीसीडा एवं नगर निगम को नोटिस दिया उसका आज तक कोई जवाब ही नहीं नहीं मिला है। वर्जन कचरा दहन पर बोर्ड कोई कार्रवाई नहीं करता है। इस पर स्थानीय निकायों को कार्रवाई करनी होती है। पूर्व में औद्योगिक क्षेत्र साइट ए में कचरा दहन की शिकायत पर नगर निगम व यूपीसीडा को पत्र लिखा था। आज तक कोई जवाब नहीं आया। -पंकज यादव, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




