Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsNew Year Celebration Maha Aarti and Prasad Distribution at Swami Ghat
यमुनाजी की महाआरती ने भक्तों को किया विभोर

यमुनाजी की महाआरती ने भक्तों को किया विभोर

संक्षेप:

Mathura News - स्वामी घाट पर नववर्ष पर 15 वर्षों से अनवरत हो रही महाआरती-स्वामी घाट पर नववर्ष पर 15 वर्षों से अनवरत हो रही महाआरती -भक्तों को बांटा खिचड़ी का प्रसाद,

Jan 01, 2026 08:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

परशुराम शोभायात्रा समिति द्वारा नववर्ष पर श्री यमुना महारानी संयमन तीर्थ स्थित स्वामी घाट पर यमुनाजी की महाआरती एवं खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। नववर्ष पर 15 वर्षों से निरंतर की जा रही महाआरती की परंपरा के अंतर्गत गुरुवार को सायं महाआरती प्रारंभ होते ही स्वामी घाट भक्तिमय वातावरण में डूब गया। दीपों की सजी पंक्तियों, वैदिक मंत्रोच्चार और श्रद्धालुओं की आस्था ने यमुना तट को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया। महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसादी वितरित की गई। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने कहा कि यमुना महारानी मथुरा की आत्मा हैं और उनकी आराधना से समाज में संस्कार, संयम और सेवा की भावना जागृत होती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने 15 वर्षों से अनवरत चली आ रही इस महाआरती परंपरा को मथुरा की धार्मिक चेतना का प्रतीक बताया। श्री वामन भगवान महोत्सव समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि यमुना महारानी की कृपा से यह सेवा कार्य निरंतर चल रहा है। उन्होंने कहा कि महाआरती केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का माध्यम है। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने यमुना संरक्षण और धार्मिक मूल्यों के पालन का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में गौरव शर्मा, केके शर्मा, अर्जुन पंडित, कमलकांत शर्मा, आशीष शर्मा, संजय पिपरोनिया, मनोज अग्रवाल कोलापूरी, सचिन अरोड़ा, पप्पू, मानप्रकाश शर्मा, अजय शर्मा लाला, अजय सैनी, हरिशंकर गोला, राहुल शर्मा, अभिषेक शर्मा, अमित शर्मा, पार्षद मनोज शर्मा एडवोकेट आदि मौजूद थे।