Mathura News: नवागत नगर आयुक्त ने संभाला चार्ज, कार्य विभाजन जाना
Mathura News: ठाकुर बांके बिहारी के सपत्निक दर्शन कर लिया आशीर्वाद -ठाकुर बांके बिहारी के सपत्निक दर्शन कर लिया आशीर्वाद मथुरा, हिन्दुस्तान संवाद मथुरा-वृंदावन नगर

Mathura News: मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नवागत नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने रविवार को सपत्निक ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन कर उनसे आर्शीवाद लिया। इसके बाद वे भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे जहां चार्ज ग्रहण कर अधीनस्थ अधिकारियों से मुलाकात की और महानगर की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। रविवार को नवागत नगर आयुक्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक परिचय बैठक की और विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों के कार्य विभाजन की जानकारी ली। उन्होंने नगर निगम परिसर का भ्रमण कर विभन्न पटल भी देखे। नगर आयुक्त ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के साथ-साथ महानगर की सफाई व्यवस्था व यहां बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर भी चर्चा की।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सीपी पाठक, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, अनुज कौशिक, जलकल महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


