Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsNew Leadership Appointed in Uttar Pradesh Business Association Sonveer Singh as District President
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई घोषित

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला इकाई घोषित

संक्षेप:

Mathura News - उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने जिले की नई इकाई गठित की है। चौ. सोनवीर सिंह को जिलाध्यक्ष और अंशुल अग्रवाल को जिला महामंत्री बनाया गया है। नवनियुक्त टीम का लक्ष्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करना और 10,000 नए सदस्यों को जोड़ना है।

Jan 04, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मथुरा
share Share
Follow Us on

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने संगठन में जिले की नई इकाई गठित कर चौ. सोनवीर सिंह को जिलाध्यक्ष एवं अंशुल अग्रवाल को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप दाल वाले प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौ. सोनवीर सिंह उर्फ गुलवीर ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जताए विश्वास पर खरा उतरकर सभी व्यापारियों को एकजुट करना एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराना पहली प्राथमिकता होगी। जिला महामंत्री अंशुल अग्रवाल ने कहा कि 10 वर्ष में व्यापार मंडल ने शहर के व्यापारियों की प्रत्येक समस्या एवं पीड़ा में सक्रिय भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

महानगर अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी ने कहा कि मंडल प्रदेश का सबसे प्रमुख एवं मूल संगठन 53 वर्ष से पूरी मजबूती के साथ व्यापारी हितों का संघर्ष कर रहा है। व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करता रहेगा। नई टीम को गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने आशीर्वाद प्रदान किया। महानगर महामंत्री राजेश गोयल ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी का स्वागत कर बधाईयां दीं एवं सभी व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इसमें जिला व महानगर कमेटी ने सभी कस्बों के बाजारों में तीन माह में सदस्यता अभियान चलाकर 10 हजार नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया। इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग, मीडिया प्रभारी राजेश सैनी, महानगर कोषाध्यक्ष देवेन्द्र मितल, महामंत्री सचिन अरोड़ा, उपाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, गिरीश वर्मा, मुकेश गुप्ता, संतोष चौधरी, शंकर लाल अग्रवाल आदि रहे।