Mathura News: न्यू झरौठा बिजलीघर की लाइन में दौड़ा, आज लिया जाएगा लोड

हिन्दुस्तान, मथुरा
Follow us on Google News
share

Mathura News: दक्षिणांचल एमडी ने नये बिजलीघर को जल्द चालू करने के दिए थे निर्देशन्यू झरौठा बिजलीघर की लाइन में दौड़ा, आज लिया जाएगा लोडन्यू झरौठा बिजलीघर की लाइन मे

Mathura News: न्यू झरौठा बिजलीघर की लाइन में दौड़ा, आज लिया जाएगा लोड

Mathura News: बलदेव के झरौठा में नये 33केवी बिजलीघर की लाइन में करंट दौड़ने लगा है। देर रात या मंगलवार को लाइन पर लोड डाल दिया जाएगा। करीब पांच हजार उपभोक्ता इस बिजलीघर से जोड़े जाएंगे। दक्षिणांचल एमडी द्वारा इस बिजलीघर को दो दिन के अंदर चालू करने के निर्देश दिए थे। बलदेव क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से मुक्ति मिलने की संभावना है। झरौठा में बनाए गए नये 33केवी बिजलीघर का कार्य पूर्ण हो गया है। आगरा से आए एक्सईएन अमित श्रीवास्वत द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा और विद्युत उपकरणों का शुभारंभ किया। हरी झंडी मिलने के बाद सोमवार को 33केवी लाइन को गोकुल से चार्ज कर दिया गया।

लाइन में करंट दौड़ने लगा है। विद्युत उपकरण चालू हो गए हैं। एसडीओ बलदेव प्रकाश सिंह के अनुसार पूरी प्रक्रिया होने के बाद गोकुल 220 केवी बिजलीघर से झरौठा बिजलीघर को चालू कर दिया गया है। लोड डालने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। बता दें हाल ही में मथुरा में निरीक्षण एवं समीक्षा कोआईं दक्षिणांचल एमडी श्रुति ने इस बिजलीघर को दो दिन में चालू करने के निर्देश दिए थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।